Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एम.एस धौनी का ट्रेलर तमिल में लांच

Published

on

एम.एस धौनी

Loading

एम.एस धौनी मुंबई| फिल्म ‘एम.एस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ का ट्रेलर तमिल वर्जन लांच हो गया है। इसे दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार धनुष ने अपने ट्विटर खाते से लांच किया।

रजनीकांत के दामाद धनुष भी महेंद्र सिंह धोनी के बड़े प्रशंसक हैं। इन्हें कई मौकों पर धनुष को धोनी के साथ देखा गया है।

गौरतलब है कि एम.एस धौनी के ट्रेलर ने आते साथ ही धूम मचा दी है। ट्रेलर लांच के 36 घंटे के भीतर ही फिल्म के ट्रेलर को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।

धौनी की पूरे देश में जबरदस्त फैन फॉलोविंग को देखते हुए एम.एस धौनी फिल्म मेकर्स ने हिंदी के अलावा इसे तमिल, तेलुगु और मराठी में ट्रेलर लांच करने की योजना बनाई है। इसे बाद में अन्य दो भाषाओं में भी लांच किया जाएगा।

नीरज पांडेय ने बताया, “एम.एस धौनी की लोकप्रियता भाषाओं से बढ़कर हैं। वह देश के सबसे सफलतम कप्तान हैं। लोगों का उनके प्रति प्यार को देखते हुए ही हमने इस फिल्म को कई फिल्मों में बनाया है।”

यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है जिसमें महेंद्र सिंह धौनी के जिंदगी के सफर की कहानी है। छोटे से शहर से निकल कर खेल जगत पर राज करने वाले एक लड़के की कहानी को नीरज पाण्डेय ने जहां अपने निर्देशन से निखारा है तो सुशांत सिंह राजपूत जैसे अदाकार ने अपना सब कुछ देकर फिल्म को सार्थक बनाने का प्रयास किया है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending