Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

एटा में दर्दनाक हादसा, स्कूली बस और ट्रक की टक्कर में 25 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

etah-school-bus-accidentलखनऊ/एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार सुबह स्कूली छात्रों को ले जा रही एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 25 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई 20 से अधिक घायल हो गए। मौके पर जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक आला अधिकारी पहुंच हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, एटा जिले के दरियाबगंज मार्ग पर असदपुरा गांव के पास एक स्कूली बस एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में जे. एस. विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के 25 बच्चों की मौत हो गई। बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस हादसे में 20 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में कराया जा रहा है।

उप्र के अपर पुलिस महानिदेशक दलजीत चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा सड़क दुर्घटना में बच्चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मंडलायुक्त सहित सभी संबंधित अधिकारियों को घायल बच्चों के इलाज के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि जबरदस्त ठंड के कारण स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था लेकिन इस स्कूल ने मनमानी करते हुए स्कूल खोला। इसका नतीजा इस दर्दनाक हादसे के रूप में सामने आया है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending