मुख्य समाचार
आर्थिक गलियारे पर भारत की चीन को खरी-खरी, कहा- हमारी संप्रभुता का करे सम्मान
नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को कहा कि अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता को लेकर बेहद संवेदनशील रहने वाला चीन नई दिल्ली की चिंताओं का आदर करने में विफल रहा है। नई दिल्ली ने बीजिंग से भारत की चिंता का निराकरण करने की मांग की है।
भू-राजनैतिक सम्मेलन ‘रायसीना डायलॉग’ के द्वितीय संस्करण को संबोधित करते हुए विदेश सचिव जयशंकर ने कहा, “चीन अपनी संप्रभुता को लेकर बेहद संवेदनशील है। हम उम्मीद करते हैं कि वह अन्य देशों की संप्रभुता का भी आदर करेगा।” विदेश सचिव ने समारोह में एक सवाल के जवाब में कहा, “सीपीईसी (चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) एक ऐसे क्षेत्र से होकर गुजरता है, जो हमारा है। निश्चित तौर पर, लोग भारतीयों की प्रतिक्रिया को समझेंगे। इसका उसे आदर करना चाहिए था और मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि हमें इस तरह का कोई संकेत नहीं मिला है।”
भारत ने 46 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे पर कड़ी आपत्ति जताई है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरती है, जिसपर भारत अपना दावा जताता है। विदेश सचिव की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि क्षेत्रीय संपर्कों में सुधार के लिए संप्रभुता के प्रति आदर जरूरी है।
भारत की चिंताओं को नजरअंदाज करते हुए सीपीईसी का निर्माण किया जा रहा है। सीपीईसी का मुद्दा चीन-भारत के संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाले मुद्दों में से एक है। भारत ने चीन के साथ यह मुद्दा सर्वोच्च कूटनीतिक स्तर पर उठाया है। जयशंकर ने कहा, “हमारा विकास चीन के प्रगति के लिए बाधक नहीं है, जैसा कि चीन की प्रगति हमारे लिए बाधक नहीं है।”
चीन के वन बेल्ट वन रोड संपर्क कार्यक्रम के तहत सीपीईसी एक प्रमुख परियोजना है। सीपीईसी चीन के अशांत शिनजियान प्रांत के काशगर को पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह को जोड़ेगा, जिससे चीन की पहुंच अरब सागर तक सड़क मार्ग से हो जाएगी। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता की दावेदारी की राह में चीन द्वारा बार-बार रोड़ा अटकाने तथा जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित करने के भारत के प्रयासों में बार-बार रोड़ा अटकाने को लेकर भारत व चीन के द्विपक्षीय संबंधों पर संदेह के बादल छाये हुए हैं।
दक्षिण चीन सागर विवाद पर जयशंकर ने कहा कि भारत का रुख तर्कयुक्त और इस मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय रुख के अनुकूल है। चीन ने लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा जताया है। बीते साल एक अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने चीन के इस दावे को खारिज कर दिया था। फिलीपींस ने चीन के दावे के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अदालत में मुकदमा किया था। फैसले को ‘अवैध’ बताते हुए चीन ने इसकी निंदा की थी। भारत ने संबंधित पक्षों से अंतर्राष्ट्रीय अदालत के फैसले का आदर करने को कहा था।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल1 hour ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात