Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एक समय मैं बद्रीनाथ जैसा था : वरुण धवन

Published

on

Loading

एक समय मैं बद्रीनाथ जैसा था : वरुण धवन

मुंबई | अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि एक समय वह अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के किरदार बद्रीनाथ के जैसे थे। वरुण के अनुसार, “बद्रीनाथ के पास दिमाग नहीं है, लेकिन वह दयालु है। इस कारण निर्देशक शशांक खेतान ने यह किरदार लिखा है। वह हर चीज करने के बाद नतीजों के बारे में सोचता है। मैं अपने कॉलेज के दिनों में बद्रीनाथ के जैसा था।”

उन्होंने गुरुवार को फिल्म ट्रेलर के लांच के दौरान कहा, “आजकल कुछ भी करने के लिए हम गूगल करते हैं। लेकिन बद्रीनाथ ऐसा नहीं है। वह कुछ भी करने के लिए सीधा रास्ता अपनाता है।”

फिल्म में अभिनेता गोविंदा की उपस्थिति पर वरुण ने कहा, “मैं चीची भइया और तीनों खान सहित अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, क्योंकि आज मैं जो कुछ भी हूं इन सब की वजह से ही हूं। ये सभी कलाकार मेरी प्रेरणा और मेरे प्रदर्शनों में शामिल रहे हैं।”

फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ साल 2014 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की दूसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन भी शशांक ने और निर्माण करण जौहर ने किया था।

इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं। यह 10 मार्च को रिलीज होने वाली है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending