Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एक के बाद एक यमुना एक्स. वे पर भिड़ीं 18 गाड़ियां, दिल दहला देने वाला था नजारा

Published

on

Loading

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस आम लोगों के लिए खुल चुका है लेकिन अब कोहरे की वजह से लोगों को यहां काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यमुना एक्सप्रेस में कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए है।

खबरों के मुताबिक हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। मथुरा का कई इलाका कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था।

इसकी वजह यमुना एक्सप्रेस में 125 बलदेव क्षेत्र में एक दर्जन के करीब वाहन कोहरे के चलते आपस मे भिड़ गए। वहां से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले दो वाहन आपस में टकाराये और फिर उसके बाद उसको हटाने की कवायत शुरू हुई थी उससे पहले ही सौ मीटर तक कई वाहन टकराते चले गए।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

हालांकि कोटवन चौकी पर हुए दूसरे हादसे में एक के बाद एक चार पांच वाहन आपस में टकरा गई यहां पर किसी के ज्यादा चोट लगने की कोई खबर नहीं है। आनन-फानन में मौके पर पुलिस वहां पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया है।

मथुरा से मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। हादसे के बाद यहां यमुना एक्सप्रेस में लम्बा जाम लग गया है। आसपास के लोगों व पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। कुरैश जमीतुल आगरा के जिलाध्यक्ष शरीफ कुरैशी एवं हाजी हीरो शफिया की भी चोटे आई है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते दर्जनभर गाड़ियां टकरायीं, करीब 20 लोग घायल

दोनों को आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेेज दिया गया है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी लीक हो गया है। हादसे होने के बाद स्थानिय प्रशासन ने क्रेन से गाडिय़ों को हटा रही है ताकी जल्द यहां फिर से यातायात सेवा बहाल हो सके। बता दें कि जहरीला स्मॉग दिल्ली और एनसीआर पर लगातार कहर बनकर टूट रहा है। स्मॉग चलते पूरी दिल्ली में लोगों का हाल बेहाल है।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending