Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एआर रहमान हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म निर्देशक सुभाष घई का कहना है कि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार प्रदान करना सम्मान की बात है। रहमान को सोमवार को ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर और आशा भोसले के छोटे भाई पंडित हृदयनाथ मंगेशकर के जन्मदिन के मौके पर घई ने सम्मानित किया।

घई ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “बीती रात दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट और ‘ताल’ फिल्म के संगीत के साथ ए.आर. रहमान को हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित करना सम्मान की बात है।” घई की ‘ताल’, ‘युवराज’ और ‘किसना’ जैसी फिल्मों में रहमान का संगीत है। घई ने कहा कि रहमान को दिलों को जीतने के लिए जाना जाता है। उन्होंने संगीतकार को धन्यवाद भी किया।

घई ने 12 सेकंड की ऑनलाइन वीडियो भी साझा की, जिसमें उन्होंने दर्शाया कि लोग कैसे 1999 की हिट फिल्म ‘ताल’ के साथ तुरंत जुड़ गए।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending