Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कान्स फिल्मोत्सव में श्रीदेवी को मरणोपरांत सम्मान

Published

on

Loading

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को 71वें कान्स फिल्मोत्सव में मरणोपरांत सम्मानित किया गया। फिल्मकार सुभाष घई ने उनकी तरफ से पुरस्कार ग्रहण किया। सुभाष घई ने कहा कि इससे वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

श्रीदेवी को टाइटन रेजिनाल्ड एफ. लुईस फिल्म आइकन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, यह पुरस्कार फिल्मोद्योग की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। श्रीदेवी को भारतीय सिनेमा में विशेष योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

सुभाष घई ने अपने ट्विटर अकाउंट से अवॉर्ड स्वीकार करने की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, “लीजेंड श्रीदेवी द्वारा भारतीय सिनेमा में किए गए योगदान के लिए उनकी तरफ से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड स्वीकार करना सम्मान की बात थी। मैंने भी उनके साथ अपने अनुभव पाश्चात्य दर्शकों के साथ साझा किए।”

श्रीदेवी के निर्माता पति बोनी कपूर ने कहा कि वह और उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी श्रीदेवी की मिली प्रशंसा, श्रद्धांजलि और प्यार से अभिभूत हैं।

बोनी ने कहा, “उनके काम और जीवन ने दुनियाभर में इतने सारे दिलों को स्पर्श किया है और वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रही हैं। वह हमेशा के लिए अमर रहेंगी, उनके काम के आभारी हैं।” (इनपुट आईएएनएस)

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending