Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : लॉयन सफारी में पक्षी विहार का प्रस्ताव

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लॉयन सफारी में बब्बर शेरों के दीदार के साथ देसी व प्रवासी पक्षियों के कलरव भी सुनाई देंगे। वन विभाग ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी में पक्षी विहार बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। विभाग यहां एलीफेंट सफारी बनाने का प्रस्ताव पहले ही भेज चुका है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, केंद्र की अनुमति मिली तो वन विभाग के इटावा स्थित लॉयन सफारी व प्रजनन केंद्र में जल्द ही पक्षी विहार भी बनाया जाएगा। वन विभाग ने केंद्र को पक्षी विहार स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव भेजा है।

लायन सफारी स्थित फिशर फारेस्ट में करीब तीन हेक्टेयर भूमि पक्षी विहार परियोजना के लिए चिह्न्ति कर ली गई है। राष्ट्रीय चंबल विहार में पूरे एशिया से बड़ी संख्या में प्रवासी पूर्व में भी आते रहते हैं। इनमें से कुछ पक्षी थोड़े समय के लिए इस इलाके में अपना रहवास भी बनाते हैं। यहां परिंदों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए सभी परिस्थतियां अनुकूल हैं। अब लायन सफारी में पक्षी विहार स्थापित हो जाने से वन्य जीव प्रेमियों के लिए यहां एक मनोरम प्राकृतिक परिवेश निर्मित होगा।

लायन सफारी में पौधरोपण के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया है और उन पौधों के वृक्षों का रूप ले लेने पर स्थानीय और प्रवासी पक्षियों के लिए यहां उपयुक्त रहवास निर्मित हो जाएगा। इसके साथ ही पक्षियों को आकर्षित करने के लिए वृक्षों में कृत्रिम घोंसले भी बनाए जाएंगे। पक्षी विहार के प्रस्तावित क्षेत्र में कृत्रिम तालाब बनाने के लिए एक दल वहां पहले से स्थल चयन का काम शुरू कर चुका है। इन तालाबों के बन जाने से अक्टूबर से मार्च के बीच प्रवासी पक्षी इस तरफ आकर्षित होंगे।

प्रवासी पक्षियों के बारे में आंकड़े जुटाए जा रहे हैं जिससे पक्षी विहार में उनकी रुचि और जरूरतों के अनुरूप क्षेत्र का चयन किया जा सके।
पक्षी विहार के लिए प्रख्यात पक्षी वैज्ञानिकों की सेवाएं व सलाह भी ली जाएंगी। इलाके में पक्षियों के बारे में जानकारी देने वालेसाइन बोर्ड भी बड़ी संख्या में लगाए जाएंगे, ताकि वन्यजीव व पर्यावरण प्रेमियों को वहां आने वाले परिंदों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending