Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

इराक में बंदी पंजाबियों का मुद्दा फिर उठाएंगे : बादल

Published

on

Loading

चंडीगढ़| पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि इराक में इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादियों के चंगुल में फंसे पंजाब के 39 नागरिकों की सुरक्षित तथा शीघ्र रिहाई के मुद्दे को वह एक बार फिर केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे। मुक्तसर जिले के लांबी विधानसभा क्षेत्र में मीडिया से बात करते हुए बादल ने कहा कि पिछले कुछ महीने से वह इस मुद्दे को राज्य सरकार के समक्ष उठाते आ रहे हैं।

बादल का यह बयान उन रपटों के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि सभी 39 पंजाबियों को आईएस ने इराक में मार डाला है। बादल ने कहा, “इराक के मोसूल में फंसे पंजाब के बेटों को लेकर हम बेहद चिंतित हैं और उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए हमने हर किसी से गुहार लगाई है।” उन्होंने कहा कि वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तथा इराक में इस मुद्दे के लिए नियुक्त विशेष दूत के लगातार संपर्क में हैं।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जून में इराक में पंजाब के 700 से ज्यादा लोग फंस गए थे। उनमें से अधिकांश लौटने में कामयाब रहे, जबकि आतंकवादियों ने 39 लोगों को बंदी बना लिया था, जिसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं है। सुषमा ने शुक्रवार को संसद में कहा था कि अगवा लोगों की रिहाई के प्रयास जारी हैं।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending