Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र: फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, दुष्कर्म की आशंका

Published

on

Loading

बांदा| उत्तर प्रदेश में बांदा जिला के गायत्री नगर में सोमवार की शाम एक दलित छात्रा का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। छात्रा के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद ग्लानिवश आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है।

शहर कोतवाल डी पी तिवारी ने मंगलवार की शाम शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद बुधवार को बताया कि गायत्री नगर मोहल्ले की एक स्नातक छात्रा का शव सोमवार की शाम खाली घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना के समय मृतका के अलावा घर में कोई नहीं था। शव के पास एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला है, जिसे परिजन खुद का नहीं बता रहे। बरामद फोन की कॉल डिटेल की छानबीन की जा रही है।

उधर, मृतका के भाई लक्ष्मी का कहना है कि उनके मां-बाप गांव में रहते हैं। वह अपनी पत्नी और बहन के साथ बांदा में रह रहा है। घटना के समय घर में बहन अकेली थी। आशंका जताई जा रही है कि, खाली घर पाकर किसी ने पीडिता के साथ दुष्कर्म या छेड़खानी की होगी और इसी ग्लानिवश उसने आत्महत्या कर ली होगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending