Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ओडिशा में मालगाड़ी पटरी से उतरी

Published

on

Loading

भुवनेश्वर, 27 सितम्बर (आईएएनएस)| ओडिशा के कटक जिले में नेरगुंडी स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तड़के करीब चार बजे हुई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मालगाड़ी आंध्र प्रदेश के गंगावरम बंदरगाह से असम के हैबरगांव जा रही थी। इस पर खाद लदी हुई थी।

ईसीओआर ने हालांकि कहा कि ट्रेनों के आवागमन में अधिक बाधा नहीं होगी क्योंकि रेलगाड़ियां बारंग/कपिलास रोड से होते हुए वैकल्पिक मार्ग पर चलेंगी।

वहीं, इस मार्ग से जाने वाली कई स्थानीय यात्री गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending