Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया में स्थानीय चुनाव जुलाई में

Published

on

Loading

सियोल| उत्तर कोरिया में स्थानीय चुनाव जुलाई माह में होंगे। सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने मंगलवार को एक रपट में यह जानकारी दी। 2011 में किम-जोंग-उन के सत्ता में आने के बाद से उत्तर कोरिया में पहली बार चुनाव हो रहे हैं।

स्थानीय विधानसभाओं में प्रतिनिधियों को भेजने के लिए यहां पर हर चार साल पर चुनाव होते हैं।

उत्तर कोरिया के स्थानीय चुनावों में आमतौर पर 100 फीसदी मतदान होता है और सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के ही उम्मीदवार जीतते हैं, वह भी पूर्ण बहुमत से। इसीलिए यहां पर निर्वाचन प्रक्रिया को औपचारिकता मात्र माना जाता है।

प्योंगयांग में विशेषज्ञों के मुताबिक, इन विधानसभाओं के लिए चुने गए विधायकों की साल में एक या दो बार बैठक होती है। इन बैठकों में निर्वाचित विधायक संबंधित प्रांतों के लिए कानूनों की रूपरेखा तैयार करते हैं।

किसी प्रांत के लिए आवंटित की गई सीटें उसकी आबादी की समानुपाती होती है।

आखिरी बार चुनाव जुलाई 2011 में किम जोंग-इल के नेतृत्व में हुआ था। इसी साल दिसंबर में उनका देहांत हो गया था।

पिछले चुनाव में पूरे देश से पीपुल्स एसेंबलीज के लिए 28,000 प्रतिनिधि चुने गए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

इस देश के उपराष्ट्रपति का सैन्य विमान लापता, मौत की आशंका

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा (51) को ले जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। मलावी सरकार ने बताया कि विमान सुबह में रडार से गायब हो गया था। अब तक विमान से संपर्क करने का प्रयास सफल नहीं हो पाया है। सरकारी सूत्रों ने उपराष्ट्रपति के मौत की आशंका जताई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा एक सैन्य विमान में सवार थे। यह विमान सोमवार की सुबह मलावा की राजधानी लिलोग्वे से उड़ान भरा था। इस विमान में उपराष्ट्रपति के अलावा 9 अन्य लोग सवार थे। विमान को सुबह ही मजुजु में लैंड करना था, लेकिन इसके पहले ही विमान से संपर्क टूट गया।

विमान से संपर्क न हो पाने की स्थिति में राष्ट्रपति ने खोज एवं बचाव अभियान का आदेश दिया। टीम विमान को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका सटीक लोकेशन नहीं पता चल सका है। इस हादसे के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने अपनी बहामास यात्रा को रद्द कर दी है। अफ्रीकन जर्नलिस्ट होपवेल ने बताया कि उनको सरकार के सूत्रों से पता चला है कि अब कम ही उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति जीवित बचे हों।

Continue Reading

Trending