Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया की समस्या हल होगी : ट्रंप

Published

on

Loading

रोम, 26 मई (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया एक वैश्विक समस्या है, जिसे सुलझाया जाएगा।

ट्रंप ने यह बात इटली में जी-7 शिखर बैठक से पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कही।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ट्रंप ने प्योंगयांग के संदर्भ में कहा, यह एक बड़ी समस्या है, यह एक वैश्विक समस्या है और इसे सुलझाया जाएगा। किसी समय यह सुलझेगा।

उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम लगातार जारी रहने को लेकर ट्रंप के जनवरी से सत्ता संभालने के समय से प्योंगयांग और वाशिंगटन के बीच तनाव बढ़ गया है।

ट्रंप ने अप्रैल में अमेरिकी नौसेना के पोतों का एक बेड़ा जापान सागर की ओर भेजा था, जिसे क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया था। लेकिन बाद में ट्रंप ने संकेत दिया कि वह उत्तर कोरिया का मुद्दा सुलझाने के लिए किसी कूटनीतिक समाधान को वरीयता देंगे, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को मध्यस्थ बनाएंगे।

ट्रंप ने मई के प्रारंभ में कहा था कि वह सही परिस्थितियों में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से मिलेंगे, यद्यपि बाद में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने इस बात को हल्का करके पेश किया।

जी-7 समूह में शामिल जर्मनी, कनाडा, अमेरिका, फ्रांस, इटली, जापान और ब्रिटेन के नेता दो दिवसीय शिखर बैठक के लिए सिसिली में जुटे हुए हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending