Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र में ईसाइयों से भरी बस पर हमले में 28 मरे

Published

on

Loading

काहिरा, 27 मई (आईएएनएस)| मध्य मिस्र में कॉप्टिक ईसाइयों को लेकर जा रही बस पर हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है जबकि 20 से अधिक घायल हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह हमला मिनया से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

बयान के मुताबिक, चार कारों में सवार 10 हथियारबंद लोगों ने बस को चारों ओर से घेर लिया और बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

घायलों की संख्या अधिक होने से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

प्रवक्ता के मुताबिक, घायलों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया है।

हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending