अन्तर्राष्ट्रीय
इराक : दियाला में 150 कैदी जेल से फरार, 30 मरे
बगदाद | इराक के दियाला प्रांत में इराकी बल एक जेल में आतंकवाद के अपराध में कैद लगभग 150 कैदियों को जेल से भागने से रोकने में असफल रहे। एक सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को बताया कि इस दौरान कम से कम 30 लोग मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, घटना की शुरुआत तब हुई जब खालिस शहर में शुक्रवार रात एक जेल में कैदियों के एक समूह ने रात के दौरे पर आए एक सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीन ली।
सूत्र ने बताया कि बाद में कैदियों ने जेल के अन्य विभागों पर कब्जा करके और हथियार इकट्टे कर लिए और सुरक्षा बलों के साथ लगभग चार घंटों तक मुठभेड़ की। सेना के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। सूत्र ने बताया कि इस दौरान 20 कैदियों और 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई तथा 15 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। लगभग 150 कैदी जेल से भाग गए। लेकिन उनके नंबरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
अन्तर्राष्ट्रीय
भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे
नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।
रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।
आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
थका-थका रहता है शरीर, ये हो सकता है कारण; जानें उपाय
-
आध्यात्म2 days ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे
-
नेशनल2 days ago
अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
-
नेशनल2 days ago
सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए
-
नेशनल2 days ago
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की राहुल गांधी की आलोचना, कहा- रायबरेली से चुनाव लड़कर कार्यकर्ताओं को गलत संदेश दिया
-
नेशनल3 days ago
झारखंड के पलामू में बोले पीएम मोदी- आपके एक वोट से आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इमरान खान का सनसनीखेज आरोप, कहा- पाक सेना रच रही मेरी हत्या की साजिश