अन्तर्राष्ट्रीय
इंडोनेशियाई रेल परियोजना में 60 फीसदी स्थानीय भागीदारी
बीजिंग। चीन की ओर से प्रस्तावित इंडोनेशिया की पहली हाईस्पीड रेल परियोजना के निर्माण में 60 फीसदी भागीदारी स्थानीय स्तर की होगी। चीन के रेल निगम के मुख्य इंजीनियर ही हुवावू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि चीन के प्रस्ताव के मुताबिक, जो कुछ भी इंडोनेशिया में खरीदा जा सकता हो और यह गुणवत्तापूर्ण हो, उसकी खरीदारी स्थानीय स्तर पर ही होगी। साथ ही इस परियोजना से संबंधित रोजगार में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस 60 फीसदी में स्थानीय निर्माण सामग्री और उपकरण का इस्तेमाल शामिल है।
राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के प्रमुख शू शाओशी ने इस संबंध में व्यावहारिक अध्ययन से जुड़ी रपट 10 अगस्त को इंडोनेशिया को सौंप दी है।
इंडोनेशिया ने पिछले माह जकार्ता-बांडुंग हाईस्पीड रेलवे के निर्माण के लिए खुली नीलामी की घोषणा की थी। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा में लगने वाला तीन घंटे का समय घटकर 40 मिनट से भी कम हो जाने की उम्मीद है।
अन्तर्राष्ट्रीय
गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत
नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।
यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।
स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की इन 14 सीटों पर वोटिंग जारी, मेनका गांधी, दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई दिग्गज मैदान में
-
नेशनल3 days ago
पीएम मोदी ने शिमला में जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस और इंडी गठबंधन स्वार्थी और अवसरवादी
-
नेशनल3 days ago
केदारनाथ में क्रैश होने से बाल-बाल बचा हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो
-
नेशनल2 days ago
वोटिंग के बीच जनता से बोले केजरीवाल- आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के खिलाफ होगा
-
नेशनल2 days ago
प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में डाला वोट, कहा- अबकी बार 400 पार
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस के इस बड़े नेता ने की पीएम मोदी की तारीफ, लिखा- उनकी कृपा है जो उन्होंने मेरी मां के योगदान को याद किया
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
रूस की सेना का बड़ा सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत लेने का है आरोप
-
नेशनल2 days ago
वोटिंग शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने लोगों से की ये ख़ास अपील