Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आयोग के आंकड़ों ने खोली सपा सरकार की पोल : भाजपा

Published

on

Loading

लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्र राज्य महिला आयोगदेश इकाई ने सूबे की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर धावा बोलते हुए कहा है कि महिला सशक्तीकरण पर उप्र राज्य महिला आयोग के जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे इस सरकार की पोल खुल गई है। पार्टी ने कहा है कि बदायूं में दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक किशोरी के साथ थाने में सामूहिक दुष्कर्म इसका ताजा उदाहरण है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि एक तरफ महिला सशक्तीकरण को लेकर राज्य महिला आयोग के आंकड़े राज्य सरकार की पोल खोल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बदायूं में थाने में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

उल्लेखनीय है कि बदायूं के मूसाझाग थाने में दो पुलिसकर्मियों ने एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों ने किशोरी को बुधवार रात उसके गांव से अगवा किया और बाद में थाने में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

विजय बहादुर ने कहा, “महिला सशक्तीकरण को लेकर अखिलेश सरकार के तमाम वादे धराशायी हो रहे हैं। उप्र में पुलिस का भरोसा कब कायम होगा, यह एक बड़ा सवाल है।”

उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग के आंकड़े भी अखिलेश सरकार की पोल खोल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत उप्र महिला आयोग के जो आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक, पिछली सरकार की अपेक्षा महिला आयोग में दर्ज शिकायतों में 42 फीसद की वृद्धि हुई है। वहीं इन मामलों के निस्तारण में 45 फीसद की कमी आई है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending