Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

हैंडराइटिंग बताती है आपके ये गहरे राज, बन सकते हैं एक्सपर्ट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कहते है हमसे जुड़ी कोई भी चीज हमारे बारे में बताती है फिर चाहे वो हमारे बोलने- बात करने का तरीका हो, उठने-बैठने का ढंग हो या फिर और कुछ भी बल्कि क्या आप जानते है कि आपकी हैंडराइटिंग आपके बारे में पूरी जानकारी रखती है।

जी हां। लोगों की हैंडराइटिंग को देखकर हम उनके व्यक्तित्व के बारे में भलीं-भाति तरीके से जान जाते है। आइये आपको भी बताते है आपको कि आपका लिखने का तरीका आपके बारें में क्या बताता है।

छोटा-छोटा लिखने वाले लोग-

अक्षरों का आकार...

ऐसे लोग जो छोटे शब्द लिखते हैं वे शर्मीले, पढ़ने वाले और सावधानी बरतने वाले होते हैं। इसके अलावा जो लोग बड़े अक्षर लिखते हैं वे खुले और ध्यान दिया जाना पसंद करते हैं।

दायीं ओर झुककर लिखने वाले लोग-

दायीं ओर: जो लोग दायीं और झुके हुये अक्षर लिखते हैं वे दिल-केन्द्रित, फ्रेंडली, भावुक और आवेग वाले होते हैं। ये परिवार और दोस्तों को महत्व देते हैं। बिना झुके: ये तर्कशाली होते हैं पर भावनात्मक नहीं होते हैं। ये मजबूत और जीवन में यथार्थवादी होते हैं। बायीं ओर: ये लोगों के बजाय चीजों को प्यार करते हैं। ये अपने आप में खोये और रिजर्वड होते हैं। ये आत्म-केन्द्रित ज़्यादा होते हैं।
अक्षरों की दिशा...
ज़्यादा दबाव: ये भावनात्मक होते हैं और चीजों को दिल पर लेते हैं। ये तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं। कम दबाव: एक जगह-जगह जल्दी भटकते हैं और कम भावुक होते हैं।

अक्षर को घुमाकर लिखना

अक्षरों की दिशा...

इन्हें आशाएँ और भविष्य से सपने होते हैं। ‘L’ को खींचकर लिखना: इनके आशाएँ और सपने अक्सर दब जाते हैं। ‘T’ घुमावदार लिखना: ये आलोचना के प्रति संवेदनशील होते हैं। पागलपन से पीड़ित हो सकते हैं।

अक्षरों पर दबाव-

अक्षरों पर दबाव...

ज़्यादा दबाव: ये भावनात्मक होते हैं और चीजों को दिल पर लेते हैं। ये तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं। कम दबाव: एक जगह-जगह जल्दी भटकते हैं और कम भावुक होते हैं।

T’ खींचकर लिखना-

ये मेहनती होते हैं और अनुशासन से काम करते हैं। पतला ‘y’: ये नजदीकी फ्रेंड बहुत सोच-समझकर बनाते हैं। चौड़ा ‘y’: इनके बहुत से दोस्त होते हैं। लंबा ‘y’: इन्हें घूमना पसंद है। छोटा ‘y’: ये ज़्यादा घरेलू हैं।

ऊपर की ओर...

अक्षरों का कनेक्शन-

जुड़े हुये अक्षर: ये तार्किक और सुव्यवस्थित होते हैं और निर्णय ध्यान से लेते हैं। नहीं जुड़े: ये बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं।

नीचे की ओर...

यदि व्यक्ति की ‘i’ केवल सर्कल बनाती है तो इसका मतलब है कि वह बच्चों जैसा और खेलने वाला है। ये आर्टिस्टिक होते हैं और भीड़ में अलग दिखना पसंद करते हैं। यदि ‘i’ फोटो में दिये अनुसार गहरी है तो उसे अव्यवस्था पसंद नहीं है और वह हर चीज पर खास ध्यान देता/देती है।

डोटिड ‘i’

क्रॉस ‘t’ यदि पहली फोटो जैसा ‘t’ होता है तो ऐसे व्यक्ति के लक्ष्य बड़े होते हैं और वह आत्म-स्वाभिमानी होता है। यदि ‘t’ दूसरी फोटो जैसा है तो व्यक्ति का आत्म-स्वाभिमान कम है और उसके जीवन में असुरक्षा की भावना है।

अक्षरों का कनेक्शन...

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending