Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आप विधायक जरनैल सिंह की गिरफ्तारी की मांग

Published

on

नई-दिल्ली,भारतीय-जनता-पार्टी,अध्यक्ष-सतीश-उपाध्याय,विधायक-जरनैल-सिंह,मुख्यमंत्री-अरविंद-केजरीवाल

Loading

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों समर्थकों ने शुक्रवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जरनैल सिंह पर एक सरकारी अभियंता से मारपीट करने का आरोप है। राजधानी के मध्य में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की भी मांग की। भाजपा ने यह कहते हुए केजरीवाल का इस्तीफा मांगा कि उन्होंने दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र तोमर की कानून की डिग्री फर्जी होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

प्रदर्शन के दौरान उपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा, “दिल्ली पुलिस ने जरनैल सिंह के मामले को पूरी तरह अनदेखा कर दिया है। प्रथमिकी दर्ज होने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है, वे क्या साबित करना चाहते हैं। जबतक जरनैल सिंह गिरफ्तार नहीं होते हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे।” दिल्ली पुलिस ने जरनैल सिंह के खिलाफ दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के एक अभियंता से मारपीट करने और उसे अपने कर्तव्य निर्वहन से रोकने का मामला दर्ज किया है।

उपाध्याय ने कहा कि यहां तक कि केजरीवाल को भी शहर के आम लोगों के खिलाफ उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के रूखे व्यवहार पर कार्रवाई की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, “आप ने जनता को मूर्ख बनाया है। यह शर्म की बात है कि चुनाव के बाद आप नेता आम आदमी विरोधी हो गए हैं और केजरीवाल जी सबकुछ देख रहे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।”

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending