Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल-8 : बारिश से रुका बैंगलोर, दिल्ली का मैच

Published

on

बेंगलुरू,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,दिल्ली डेयरडेविल्स,एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम,बारिश,क्विंटन डी कॉक

Loading

बेंगलुरू | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 का 55वां मैच बारिश के कारण एक घंटे से अधिक देर तक बाधित रहा। रॉयल चैलेंजर्स के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य है तथा बारिश के कारण खेल बाधित होने तक उन्होंने 1.1 ओवरों में बिना किसी नुकसान के दो रन बना लिए थे।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (69) की शानदार पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। दोनों ही टीमों का आईपीएल-8 में यह आखिरी लीग मुकाबला है तथा रॉयल चैलेंजर्स को प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए 188 रनों की बाधा पार करनी होगी। डी कॉक ने 39 गेंदों की अपनी तेज-तर्रार पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। कप्तान ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने भी 43 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 67 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

रॉयल चैलेंजर्स की ओर से मिशेल स्टार्क और अशोक डिंडा ने कसी हुई गेंदबाजी के साथ शुरुआत की और शुरुआती दो ओवरों में डेयरडेविल्स केवल पांच रन जोड़ सके। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने हर्षल पटेल को आक्रमण पर लगाया और यहां से डेयरडेविल्स ने तेजी से रन जुटाने शुरू किए। डी कॉक और श्रेयष अय्यर (20) की सलामी जोड़ी ने पहले 6.2 ओवरों में 55 रन जोड़े। हर्षल ने यहां अय्यर को क्रिस गेल के हाथों कैच कराकर डेयरडेविल्स को पहला झटका दिया। अय्यर के बाद बल्लेबाजी करने उतरे ड्यूमिनी ने डी कॉक के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी कर टीम के लिए मजबूत आधार तय कर दिया। डी कॉक को 12वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इस सत्र के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह (11) एक बार फिर अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। केदार जाधव बिना खाता खोले जबकि एंजेलो मैथ्यूज केवल एक रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यूज को चहल ने रन आउट किया। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से हर्षल और चहल ने दो-दो विकेट हासिल किए।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending