Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आईएएस अधिकारी हत्या की साजिश में गिरफ्तार

Published

on

नई-दिल्ली,उद्योगपति,आईएएस,गिरफ्तार,हरियाणा,पूर्व मुख्यमंत्री ओप्रकाश चौटाला

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शहर के एक उद्योगपति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हरियाणा कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव कुमार को दो शौकत पाशा और दो निशानेबाजों -तौफीक और मन्ना- के साथ गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी जब्त किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “संजीव कुमार को एक उद्योगपति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो कि उसका दोस्त और नजदीकी सहयोगी भी है। यह साजिश तिहाड़ जेल में रची गई, जब संजीव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अभय चौटाला के साथ न्यायिक हिरासत में था।” पुलिस ने कहा कि कुमार की योजना उद्योगपति को मारने की थी, जो उसका दोस्त है और इस उद्योगपति के साथ संजीव का संपत्ति विवाद भी हैं। उसने इस मामले में खुद को घायल करने और फिर जमानत पर जेल से बाहर आने की साजिश रची थी।

गौरतलब है कि 2013 में दिल्ली की एक अदालत ने गैरकानूनी तरीके से 3,000 से अधिक जूनियर शिक्षकों की भर्ती के मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य आरोपियों को सजा सुनाई थी। उस समय संजीव कुमार हरियाणा में प्राथमिक शिक्षा के निदेशक थे और अदालत ने उनकी गवाही पर भरोसा भी किया था।

नेशनल

इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने वापस लिया नामांकन, बीजेपी में होंगे शामिल

Published

on

Loading

इंदौर। लोकसभा चुनाव से पहले ही इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अक्षय कांति के इस फैसले फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कलेक्टर कार्यालय में जाकर बीजेपी के उम्मीदवार शंकर लालवानी के सामने उन्होंने अपना पर्चा वापस लिया। इस दौरान बीजेपी के नेता रमेश मेंदोला भी साथ थे। इसके बाद में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक मेंदोला के साथ भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि बम भाजपा की सदस्‍यता लेंगे।

इंदौर कैलाश विजयवर्गीय का गढ़ माना जाता है। विजयवर्गीय इंदौर 1 से विधायक हैं। उन्होंने एक्स पर अक्षय कांति बम की तस्वीर के साथ लिखा, ”इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी में स्वागत है।”

इसके बाद इंदौर सीट पर अब भाजपा के लिए मैदान लगभग साफ हो गया है, उसके सामने निर्दलीय और अन्य दलों के अलावा कोई प्रत्याशी नहीं बचा। नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय कांति बम ने कहा कि जब से उन्होंने नामांकन जमा किया था, तब से ही कांग्रेस की ओर से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा था। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फॉर्म भरने के बाद से ही कांग्रेस अक्षय कांति पर दबाव बना रही थी।

Continue Reading

Trending