Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आंध्र, तेलंगाना विकास पर ध्यान दें : वेंकैया

Published

on

हैदराबाद,केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू,तेलंगाना,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,तेलुगू देशम पार्टी,विधायक ए.रेवंत रेड्डी

Loading

हैदराबाद | केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सरकारों को विवादों पर नहीं, बल्कि विकास पर ध्यान देने की सलाह दी। नायडू ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में संवाददाताओं को बताया कि दो तेलुगू राज्यों को विवादों से दूर रहते हुए विकास के मामले में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए।

उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के व्यवहार में कमी देखते हुए कहा कि यह बेहतर होगा कि वे लोगों की समस्याओं पर ध्यान दें, विवादों को कानून के लिए छोड़ दें। उन्होंने कहा कि दो तेलुगू राज्यों के एक संयुक्त राज्यपाल का उपहास उड़ाना उचित नहीं है। वह आंध्र प्रदेश के कुछ मंत्रियों की टिप्पणियों की ओर संकेत कर रहे थे। आंध्र प्रदेश के कुछ मंत्रियों ने तेलंगाना सरकार की इच्छाओं के अनुसार काम करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन की कड़ी आलोचना की थी।

दोनों पड़ोसी राज्य नोट के बदले वोट घोटाले पर लेकर एक-दूसरे से उलझे हुए हैं। इस घोटाले में तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तेलुगू देशम पार्टी (तदेपा) के विधायक ए.रेवंत रेड्डी को नामित विधायक एल्विस स्टीफन्सन को रिश्वत देने का प्रयास करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। तेलंगाना विधान परिषद चुनाव में तेदेपा-भाजपा उम्मीदवार को मतदान करने के लिए रेड्डी ने एल्विस को रिश्वत देने का प्रयास किया था।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा के अध्यक्ष एन.चंद्रबाबू नायडू की स्टीफन्सन के साथ कथित टेलीफोन वार्ता का एक वीडियो टेप सात जून को सामने आया, जिससे दोनों राज्यों के बीच तनाव बढ़ गया। आंध्र प्रदेश सरकार ने नायडू, उनके मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के फोन टैप करने के लिए तेलंगाना पर आरोप लगाए हैं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending