Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी शहर में होगा भारतीय स्वतंत्रता दिवस परेड का आयोजन

Published

on

independce day parade

Loading

नेपरविले। शिकागो के नेपरविले में इस साल आधिकारिक रूप से भारतीय स्वतंत्रता दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा। यह मध्यपश्चिम अमेरिका का पहला शहर होगा, जहां इस तरह का आयोजन किया जाएगा। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन जैसे निजी संगठनों द्वारा कई अमेरिकी शहरों में इस परेड का आयोजन 16 अगस्त को किया जाएगा।

नेपरविले के इंडियन कम्युनिटी आउटरीच (आईसीओ) संगठन और मध्य पश्चिम भारतीय संघ के गठबंधन संयुक्त रूप से परेड और संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिसमें नेपरविले नगरपालिका केंद्र पर भारतीय ध्वज को फहराना शामिल है। आयोजकों का कहना है कि उन्हें इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

स्वतंत्रता दिवस परेड में विभिन्न भारतीय सांस्कृतिक, कारोबारी और राजनीतिक संगठनों के जरिए भारत की समृद्ध और विविधरंगी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। दर्शकों को भारतीय भोजन, जातीय कला, वस्त्रों और आभूषणों की समृद्ध श्रेणियों से परिचय कराया जाएगा। एक कार्यक्रम में इस परेड की घोषणा करते हुए शहर के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी प्रशंसा की। नेपरविले के महापौर स्टीव शिरिको और महापौर एमिरेट्स जॉर्ज प्रैडेल ने भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय के योगदान की सराहना की।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending