अन्तर्राष्ट्रीय
आतंकवादियों के निशाने पर भारत और अफगानिस्तान
न्यूयॉर्क। अमेरिका के खुफिया अधिकारी के प्रमुख का कहना है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों से भारत और अफगानिस्तान की सुरक्षा खतरे में है।
अमेरिका का दावा है कि पाकिस्तान के आतंकवादी इन दोनों देशों पर हमले की योजना बना रहे हैं। दुनिया के खतरों पर एक कांग्रेस की सुनवाई के दौरान नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक डेनियल कोटस ने खुफिया मामलों की सीनेट चयन समिति के सदस्यों से कहा, पाकिस्तान अपने यहां और बाहर के आतंकवादियों को रोकने में विफल रहा है।
कोटस ने कहा, ये आतंकवादी समूह क्षेत्र में अमेरिका के हित पर निरंतर खतरा बनाए रखेंगे। वहीं, भारत और अफगानिस्तान पर हमले की योजना बनाना और हमले करना जारी रखेंगे।
कांग्रेस की यह बैठक दुनियाभर के आतंकि खतरों के मुद्दे पर हुई थी। इंटेलिजेंस एंजसी डायरेक्टर कोट्स ने यह आकलन भी किया है कि 2018 तक अफगानिस्तान में राजनीतिक और सुरक्षा की स्थिति का बिगड़ना तय है।
साथ ही डैनियल ने यह जानकारी भी दी कि अफगानिस्तान जब तक तालिबान के साथ किसी शांति प्रस्ताव पर नहीं पहुंच जाता तब तक वह संघर्ष करता रहेगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि अफगानिस्तान को विदेशी मदद की भी तक तक जरूरत पड़ती रहेगी जब तक वहां पर शांति बहाल नहीं
हो जाती।
उन्होंने कहा, अफगानिस्तान आतंकवाद पर काबू पाने और तालिबान के साथ किसी प्रकार का शांति समझौता करने तक बाहरी समर्थन पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए लड़ता रहेगा।
कोटस ने कहा, हमने आकलन किया है कि इस बीच तालिबान संभवत: अपनी पकड़ बनाना जारी रखेगा। अफगान सुरक्षा बलों का प्रदर्शन तालिबान के अभियानों, संघर्षों में मारे गए लोगों, सेना की वापसी और कमजोर नेतृत्व के चलते और खराब हो सकता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसे अलग-थलग किए जाने और भारत के अमेरिका के साथ बढ़ते गहरे संबंधों और विदेशों में उनकी बढ़ती पहुंच सहित उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित हैं। कोटस ने कहा, पाकिस्तान खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग होने से बचाने के लिए चीन की ओर रूख कर सकता है। इस संबंध के मजबूत बनने से बीजिंग को हिंद महासागर में अपना प्रभाव डालने में मदद मिलेगी।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक24 hours ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस