Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश, पत्नी अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश, पत्नी अस्पताल में भर्ती

वाशिंगटन | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज. एच. डब्ल्यू बुश और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला व उनकी पत्नी बारबरा बुश दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। बुश के प्रवक्ता जिम मैक्ग्राथ ने सीएनएन को बताया कि अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति ह्यूस्टन मेथडिस्ट अस्पताल में शनिवार से भर्ती हैं। बाद में एक बयान में कहा गया कि निमोनिया के चलते सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल ने कहा, “राष्ट्रपति बुश की हालत स्थिर है और वह आराम कर रहे हैं।” यह भी बताया कि उनके स्वास्थ्य पर निगरानी के लिए उन्हें अभी आईसीयू में ही रखा जाएगा।

मैक्ग्राथ ने बयान में कहा, “थकान महसूस होने और खांसी होने के कारण एहतियात के तौर पर बुधवार सुबह बारबरा बुश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, अपने अंतिम संवाददाता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जॉर्ज बुश और बारबरा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ओबामा ने बाताया कि वह बुश परिवार के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, “वे अच्छे दंपति हैं। हम उनके लिए प्रार्थना करते हैं।”

बुश पार्किन्संस बीमारी से भी पीड़ित हैं और उन्हें चलने-फिरने के लिए व्हील चेयर का इस्तेमाल करना पड़ता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।

रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।

आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।

Continue Reading

Trending