Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अभिनेता अशरफउल के निधन से बॉलीवुड में शोक

Published

on

दीवार,पान-सिंह-तोमर,कंपनी,फुकरे,अली-फजल,फरहान-अख्त,पुलकित-सम्राट

Loading

मुंबई | ‘दीवार’, ‘पान सिंह तोमर’ व ‘कंपनी’ जैसी फिल्मों में अपनी सारगर्भित भूमिकाओं के लिए याद किए जाने वाले अभिनेता अशरफ-उल-हक का मंगलवार रात एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें ‘फुकरे’ फिल्म के ‘स्मैकिया’ के रूप में जाना जाना जाता है। उनके आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड ने शोक जताया है।

-मनोज बाजपेयी : यकीन नहीं होता कि हमारे अपने अशरफउल नहीं रहे। यह बेहद चौंकाने वाली बात है। वह हमेशा प्रिय मित्र, अच्छे इंसान व महान अभिनेता के रूप में याद किए जाएंगे।

-ऋचा चड्ढा : आत्मा को शांति मिले अशरफ। ‘फुकरे’ स्मैकिया के बिना वह नहीं हो सकती थी, जो है। आपकी कमी खलेगी।

-अली फजल : हमारी प्यारी फिल्म ‘फुकरे’ के अशरफ-उल हक उर्फ स्मैकिया। वह हमें छोड़ गए। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार व बच्चों के साथ हैं। यह दिल तोड़ने वाली खबर है।

-फरहान अख्तर : ‘फुकरे’ में स्मैकिया की भूमिका निभाने वाले अशरफउल नहीं रहे। बहुत कम उम्र में चले गए। दुखद। उनके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं।

-पुलकित सम्राट : ‘फुकरे’ के अशरफउल उर्फ स्मैकिया की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार को हिम्मत मिले।

-रितेश सिद्धवानी : अशरफ के बारे में सुनकर धक्का लगा। उन्होंने ‘फुकरे’ में स्मैकिया की भूमिका निभाई। उनकी पत्नी व मासूम बच्चे को हिम्मत मिले। आत्मा को शांति मिले।

 

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending