मनोरंजन
फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी अरबपति है ये एक्टर, जीता है राजाओं जैसी जिंदगी
मुंबई। बॉलीवुड में कोई एक्टर या एक्ट्रेस तभी टिक पाता है जब उसकी फिल्में हिट हो रही होती है। इतिहास गवाह है कि जब फिल्में बड़े से बड़े सुपरस्टार्स की लगातार फ्लॉप होती हैं तो उनकी माली हालत खराब होने लगती है। इस बात का सबसे सटीक उदाहरण राजेश खन्ना है। राजेश इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार थे लेकिन जब उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी तो वह गुमनामी के अंधेरे में चले गए।
लेकिन आज हम आपको ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने के बावजूद उनकी ठाठ बाट के कोई कमी नहीं आई। हम बात कर रहे हैं फिल्म एक्टर विवेक ओबेरॉय की। विवेक की फ्लॉप फिल्मों की वजह से उनकी रईसी पर कोई असर नहीं पड़ा है। विवेक का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। वो मशहूर एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी ‘कंपनी’ थी। जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था।
विवेक ओबेरॉय ने अपने 15 साल के फिल्मी करियर में गिनी चुनी ही हिट फिल्मे दी हैं। ‘साथिया’ ‘मस्ती’, ‘युवा’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ है। वो आखिरी बार साल 2016 में रिलीज हुई ‘बैंक चोर’ में नजर आए थे। इसके अलावा विवेक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। विवेक एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये लेते हैं।
फिल्मों के अलावा विवेक का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। उनकी अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है। यही नहीं उन्होंने कई स्टार्ट अप में भी इंवेस्ट किया है। इनमें से ज्यादातर हेल्थ और एजुकेशन से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक ओबेरॉय के पास करीब डेढ़ करोड़ डॉलर यानी लगभग एक अरब रुपये की संपत्ति है। विवेक सोशली काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन किसी ना किसी की मदद करते रहते हैं।
कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम की उनकी कंपनी ने महाराष्ट्र में हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। इसके तहत 15 हजार से ज्यादा परिवारों को 8 लाख की कीमत में घर देना था। विवेक ओबेरॉय उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने साल 2017 में छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को 25 फ्लैट्स देने का वादा किया था। ये फ्लैट्स महाराष्ट्र के ठाणे में थे।
प्रादेशिक
धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर
धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
-
ऑटोमोबाइल22 hours ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल2 days ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल2 days ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल1 day ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल2 days ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल2 days ago
यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए