Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुपम खेर 501वीं फिल्म में अभिनय करेंगे

Published

on

अनुपम खेर

Loading

अनुपम खेरएडिलेड| अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ‘होटल मुंबई’ फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। यह उनकी 501वीं फिल्म होगी। इसमें जेसन इस्हाक्स, आर्मी हैमर और देव पटेल मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म ‘होटल मुंबई’ साल 2008 में मुंबई हमले में मारे गए और जीवित बचे लोगों की कहानी पर आधारित है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग आस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में होगी।

इसमें सभी जातियों, रंगों और धर्मो के बारे में दिखाया जाएगा।

अनुपम खेर ‘बेन्ड इट लाइक बेकहम’, ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ और ‘द अदर एंड ऑफ द लाइन’ जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending