Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अखिलेश ने महमूदाबाद कोतवाली की घटना पर दुख जताया

Published

on

Loading

 

लखनऊ/सीतापुर| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली में सोमवार को हुई घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। लखनऊ में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद अखिलेश ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सीतापुर की घटना बहुत दुखद है। मामले की जांच चल रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत संवेदनशील है। उन्हें हर तरह की सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।

अखिलेश ने महमूदाबाद की घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली में सोमवार को एक लड़की ने कथित तौर पर फांसी लगा ली थी। लड़की के घरवालों ने पुलिस पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है।

लड़की रविवार शाम अचानक घर से गायब हो गई थी। शव मिलने के बाद लड़की के घरवालों ने थाने में जमकर तोड़फोड़ की और एक पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें डीईजी, एसपी सहित कई लोग घायल हुए थे। इसी उपद्रव के दौरान एक व्यक्ति की भी मौत हो गई थी।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending