Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अखिलेश यादव को लगेगा एक औरत का शाप : नूतन ठाकुर

Published

on

Loading

Nutan thakur-akhileshलखनऊ। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने कहा है कि कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सत्ता में होने के नाते अभी अपनी जितनी भी तारीफ कर लें, पर उन्हें उनकी आह जरूर लगेगी।

नूतन ने आरोप लगाते हुए कहा, अखिलेश ने उनके पति आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लगातार फर्जी आधार पर कार्रवाई की। ईश्वर उन्हें इस बात का दंड अवश्य देगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश के आगे पीछे घूम रहे जो अफसर अमिताभ ठाकुर को प्रताड़ित कर रहे हैं, कल सत्ता जाने के बाद वे कहीं नजर नहीं आएंगे। तब अखिलेश को अपने किये पर पछतावा होगा।

नूतन ने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर उनके और उनके पति पर दुष्कर्म के आरोप सहित लगातार फर्जी मुकदमे किए गए। उनके पति पर तमाम फर्जी विभागीय कार्रवाई की गई, जो अभी भी जारी है। अखिलेश को इस अन्याय का दंड अवश्य मिलेगा।

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending