Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अखिलेश की पहली सूची में चाचा शिवपाल को मिला टिकट

Published

on

Loading

अखिलेश की पहली सूची में चाचा शिवपाल को मिला टिकट

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के नए अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को 191 सपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। अखिलेश ने पहली सूची में अपने चाचा शिवपाल यादव को जसवंतनगर सीट से टिकट दिया है। इस सूची में पहले और दूसरे चरण के चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अखिलेश और मुलायम सिंह यादव के बीच सियासी दंगल में अखिलेश गुट के लिए शिवपाल सिंह यादव खलनायक के तौर पर उभरे थे। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा था कि अखिलेश, शिवपाल को टिकट देंगे या नहीं।

191 प्रत्याशियों की पहली सूची में रामनगर से अरविन्द सिंह गोप, कैराना से नाहिद हसन, मुजफ्फरनगर से गौरव स्वरूप, शामली से मनीष चौहान, चरथावल से मुकेश चौधरी व सरधना से अतुल प्रधान के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा मेरठ सीट से रफीक अंसारी, मेरठ दक्षिण से आदिल चौधरी, मुरादनगर से सुरेन्द्र कुमार, साहिबाबाद से वीरेंदर यादव, नोएडा से सुनील चौधरी, बुलंदशहर से शुजात आलम, शिकारपुर से राकेश शर्मा, बुढ़ाना से प्रमोद त्यागी, खुर्जा से नन्द किशोर वाल्मीकि और बरौली से सुभाष पाल को टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending