Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अकबरुद्दीन के भड़काऊ बोल– संसद में बनते हैं मुसलमानों की बर्बादी के कानून

Published

on

एआईएमआईएम, अकबरुद्दीन ओवैसी, विधायिका, कानून, मुसलमान

Loading

हैदराबाद। एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने फिर विवादित बयान देकर देश का माहौल गर्मा दिया है। अकबरुद्दीन ने देश की विधायिका पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश में मुसलमानों के खिलाफ कानून संसद और विधानसभा में बनते हैं।

एक जनसभा में अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों की बर्बादी के कानून सड़कों और गली मोहल्लों में नहीं बनते, मुसलमानों की बर्बादी के कानून संसद और विधानसभाओं में बनते हैं। अगर मुसलमान चाहे और अगर मुसलमान उठ जाए, मुसलमान एक हो जाए तो अपनी जानकारी और अपने अनुभव से कह रहा हूं, हमें किसी के रहम और किसी के करम की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारा भाई खुद अपने भाइयों के वोट से खुद कम से कम 50 लोकसभा की सीटें जीत सकता है।

अकबरुद्दीन ओवैसी ने गोरक्षा के नाम पर हो रही हत्याओं पर कहा-कहां गए वो सेक्युलर लोग..अखलाक को मारा गया, नोमान को मारा गया, जुनैद को मारा गया…टोपी पहनना गुनाह है क्या? मुसलमान होना गुनाह है क्या? ओ विश्व हिंदू परिषद वालों, आरएसएस वालों, नरेंद्र मोदी सुन लो ये मुल्क किसी एक का नहीं, ये जितना तेरा है, मुल्क मेरा भी है। अगर हिंदू तिलक लगाकर घूम सकता है तो मुसलमान भी टोपी पहन सकता है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब चार बार से विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने इस तरह से धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का काम किया है। इससे पहले भी वो इसी तरह के विवादित बयान देते रहे हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending