Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन ने सीमा विवाद मामले में भारत को दी युद्ध की धमकी

Published

on

भारत, चीन, सीमा विवाद, सिक्किम, भूटान

Loading

चीन ने फिर भारत को धमकाया है। सिक्किम और भूटान में सीमा विवाद के बीच चीन की सरकारी मीडिया की ओर से लेख प्रकाशित किया गया है। इसमें कहा गया है कि अपनी बार्डर की रक्षा के लिए चीन युद्ध की हद तक भी जाने को तैयार है। सोमवार को चीन के रणनीतिक विशेषज्ञ ने ऐसा बयान दिया, जो दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा सकता है।

ग्लोबल टाइम्स के लेख में कहा गया-चीन किसी भी हद तक जाकर अपनी सीमा की रक्षा करेगा। भारतीय सेना के साथ हितों के टकराव के बीच यदि युद्ध की जरूरत पड़ी तो वो भी मंजूर है।

बता दें कि इस पेपर का प्रकाशन पीपुल्स डेली की ओर से किया जाता है। चीन में मीडिया सरकारी है और ऐसे बयानों को सीधे सरकार की नीति और फैसले से जोड़कर ही देखा जाता है।

यह भी पढ़ें : साउथ चाइना सी में जहाज भेजकर अमेरिका ने चीन को चिढ़ाया

चीन ने सीमा विवाद ही नहीं बल्कि रक्षा मंत्री अरुण जेटली के बयान का जवाब भी दिया है। चीनी मीडिया ने शंघाई म्युनसिपल सेंटर ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्रोफसर वेंग देहउ को कोट करते हुए कहा है- हम भी 1962 से बहुत अलग हैं। अगर दोनों देशों के बीच मौजूदा विवाद को नहीं संभाला गया तो जंग जैसे हालात बन सकते हैं।

बता दें कि पिछले दिनों इंडिया टुडे-आज तक जीएसटी कॉन्क्लेव में जेटली ने कहा था – चीन को यह समझना चाहिए कि यह 1962 वाला भारत नहीं है। बता दें कि 1962 में दोनों देशों के बीच जंग हुई थी और भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending