Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अंडमान-निकोबार से 400 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया गया

Published

on

Loading

Andmaan 400 tourist saveनई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक और भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश व तूफान के कारण फंसे 400 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। दो भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों, आईसीजीएस राजवीर 122 से ज्यादा पर्यटकों और आईसीजीएस कनकलता बरुआ 120 से ज्यादा पर्यटकों के साथ हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर पहुंचा।

आईएएफ के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने बचाव के दो अभियानों में 208 पर्यटकों को बचाया। तीसरे चरण का बचाव अभियान चल रहा है।

आईएएफ ने तीन एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टरों को राहत अभियान में हैवलॉक द्वीप पर लगाया है।

भारतीय नौसेना ने अपने बयान में कहा, “बचाव अभियान के लिए पोर्ट ब्लेयर से भारतीय नौसेना के छह जहाज और भारतीय तट रक्षक के दो जहाज सुबह 9.30 बजे रवाना हुए। हैवलॉक द्वीप में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए राज्य प्रशासन, भारतीय तट रक्षक, नौसेना के संयुक्त अभियान में वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टर भी शामिल हुए हैं।”

चक्रवाती तूफान आने की आशंका के मद्देनजर अंडमान एवं निकोबार के आपदा प्रबंधन द्वारा आग्रह किए जाने पर राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 36 किलोमीटर दूर हैवलॉक द्वीप से पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए आकस्मिक निकासी मिशन शुरू किया गया।

नौसेना ने हैवलॉक द्वीप पर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बुधवार को अभियान शुरू किया था। हालांकि बेहद खराब मौसम की वजह से पर्यटक जहाजों में सवार होने के लिए जेटी तक नहीं पहुंच सके।

अंडमान एवं निकोबार के आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने गए चार जहाजों को विफल होकर लौटना पड़ा।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “मौसम में अब सुधार हुआ है। अब केवल सामान्य बारिश हो रही है और हवाएं चल रही हैं। हमें उम्मीद है कि पर्यटक जेटी तक पहुंच जाएंगे। पोर्ट ब्लेयर से जहाज पहले ही रवाना हो चुके हैं।”

नेशनल

जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी

Published

on

Loading

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूपी के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा की शुरुआत में उन्होंने कहा कि आज एक तरफ देशहित के लिए समर्पित भाजपा-एनडीए गठबंधन है और दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडी गठबंधन है। सपा-कांग्रेस तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुकी हैं। मोदी जब इनकी सच्चाई देश को बता रहा है तो ये कहते हैं कि मोदी हिंदू मुसलमान कर रहा है। आज पूरा देश पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है। अभी देश में 4 चरण के चुनाव हुए हैं लेकिन जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है, उसने हथियार डाल दिए हैं। पंजे और साइकिल के सपने टूटकर ‘खटाखट-खटाखट’ बिखर गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है। इन चार चरणों में ही इंडी गठबंधन चारों खाने चित हो गया है। आपको पता होगा कि मैंने कहा था कि ये शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे, ये खबर भी पक्की निकली। उन्होंने कहा कि आगे की खबर ये है कि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने ‘मिशन 50’ रखा है। मतलब कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाए, ये कांग्रेस का लक्ष्य है। अब, 4 जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए। मुझे तो कोई बता रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों के सारे गुण मिलते हैं। दोनों परिवारवाद को समर्पित हैं और भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में हैं। दोनों अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। दोनों अपराधियों और माफियाओं को बढ़ावा देती है।

सपा-कांग्रेस आतंकवादियों से हमदर्दी रखती है। सपा-कांग्रेस को लगता है कि ये हमारे समाज को तोड़कर अपना काम बना लेंगे, इसलिए, इनके हौंसले बढ़ गए हैं। कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर (Ram Temple) पर ताला डलवाने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर तो बेकार है। इनके गठबंधन के लोग कहते हैं कि सत्ता में आकर सनातन धर्म का विनाश कर देंगे। सपा सरकार में यूपी अपराध में टॉप पर होता था। लेकिन, विकास के मामले में यूपी की गिनती पिछड़ी प्रदेश के तौर पर होती थी। आज भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को विकास में टॉप पर ले आई है। आज यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले राज्यों में टॉप पर है। सबसे ज्यादा एयरपोर्ट के मामले में यूपी टॉप पर है। यूपी सात शहरों में मेट्रो शुरू करके टॉप पर है। यही नहीं गरीब कल्याण की जो योजनाएं मैं चलाता हूं, यूपी उनमें भी टॉप पर है।

Continue Reading

Trending