Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जाकिर नाइक के भारत लौटने पर बना हुआ है सस्पेंस

Published

on

जाकिर नाइक, भारत लौटने पर सस्पेंस, 11 जुलाई को सऊदी अरब से भारत लौटना, इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन

Loading

जाकिर नाइक, भारत लौटने पर सस्पेंस, 11 जुलाई को सऊदी अरब से भारत लौटना, इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन

zakir naik

मंगलवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की रद्द

नई दिल्ली। विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के भारत लौटने पर सस्पेंस बना हुआ है। तय कार्यक्रम के मुताबिक जाकिर को आज 11 जुलाई को सऊदी अरब से भारत लौटना था, मुंबई में मंगलवार को जाकिर नाइक की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होनी थी, जो रद्द कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस जाकिर को भारत आते ही हिरासत में भी ले सकती है।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में जाकिर के भारत आने पर संदेह जताया जा रहा है। समाचार चैनलों के मुताबिक जाकिर के ऑफिस इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ने बताया है कि मंगलवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है और सोमवार को जाकिर के मुंबई लौटने की संभावना नहीं है। मुंबई पुलिस ने जाकिर के घर और दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

विवादास्पद धार्मिक उपदेशक जाकिर ने रविवार को घोषणा की थी कि वह सोमवार को भारत लौटेंगे और मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मुंबई पुलिस ने भी जाकिर के लौटने पर सस्पेंस बनाया हुआ है। पुलिस ने कानून और व्यवस्था का हवाला देते हुए जाकिर के लौटने के बारे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने जाकिर की प्रेस कॉन्फ्रेंस को रोकने को लेकर भी कोई आदेश जारी नहीं किया था।

भारत में जाकिर नाइक के भाषणों की जांच शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस जाकिर के लौटते ही उन्हें समन भी दे सकती है। सूत्रों का कहना है कि केवल मुंबई पुलिस ही नहीं, राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कई खुफिया एजेंसियां और आतंकवाद-रोधी एजेंसियां भी नाइक के हर कदम पर नजर रखेंगी। नाइक के आने पर उनके समर्थक मार्च भी निकाल सकते हैं, पुलिस की इस मामले पर भी नजर बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक इस समय नाइक के समर्थन और विरोध दोनों में कई संगठन हैं, इसलिए उनको निगरानी में रखा जाएगा। नाइक जहां भी जाएंगे पुलिस की मौजूदगी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था में कोई गड़बड़ी न हो।

ढाका में आतंकी हमला करने वालों में से एक के जाकिर से प्रभावित होने की खबर सामने आने के बाद से ही मीडिया और सरकार का ध्यान जाकिर पर गया है। भारत के साथ ही बांग्लादेश में भी उनके पीस टीवी का प्रसारण रोक दिया गया है। भारत में यह चैनल बिना इजाजत के प्रसारित हो रहा था। केंद्र सरकार ने भी इस मामले में जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच जाकिर नाइक के भाषणों और विडियो की जांच कर रही है। उम्मीद है कि यह इस हफ्ते के अंत तक यह रिपोर्ट मुंबई पुलिस कमिश्नर को दे दी जाएगी।

पुलिस ने कहा है कि अगर नाइक भारत आकर मीडिया को संबोधित करते हैं तो उनकी इस बात पर नजर रहेगी कि वह मीडिया से क्या कहते हैं। इसके बारे में एक पुलिस अधिकारी ने कहा था, ‘यह एक प्राइवेट गैदरिंग होगी, इसलिए हमें इसे रोकने का कोई हक नहीं है। हालांकि, वह जो भी बोलेंगे, उसकी जांच की जाएगी।’

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending