Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देशभर में बकरीद की धूम, मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी शुभकामनाएं

Published

on

Loading

लखनऊ। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह त्योहार त्याग और बलिदान का महत्व बताता है। उन्होंने कहा, “हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला पर्व वास्तव में ईश्वर की रजामंदी को प्राथमिकता देते हुए त्याग के मर्म को दर्शाता है। ऐसे पर्वो के माध्यम से खुशियां बांटने और दुख कम करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि ईद-उल-अजहा के माध्यम से समाज में नए सद्भाव का संचार होगा जो देश और प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।”

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा, “ईद-उल-अजहा इस्लाम धर्म में विश्वास रखने वालों का प्रमुख त्योहार है। इस दिन को आपसी सौहार्द्र, भाईचारे और हषरेल्लास से मनाना चाहिए।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा “यह त्योहार हम सभी को मिलजुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने इस त्योहार को शांति व आपसी सद्भाव से मनाने की अपील की। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार प्रदेश में स्नेह व सौहार्द की भावना को सु²ढ़ बनाता है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ईद-उल-अजहा बलिदान, त्याग और समर्पण का त्योहार है। उन्होंने मुस्लिम धर्म मानने वालों को बधाई दी है। साथ ही उनकी सुख-समृद्घि की कामना करते हुए इसे परस्पर सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने भी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। चौधरी और रजा ने कहा कि बलिदान का प्रतीक बकरीद के माध्यम से दूसरों की बेहतरी के लिए काम करने की भावना जागृत होती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर और विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने प्रदेशवासियों को त्याग, बलिदान और भाईचारे के पर्व बकरीद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending