Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कर्नाटक में सस्पेंस हुआ खत्म, येदियुरप्पा लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Published

on

Loading

बेंगलुरू। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आने के बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला। लम्बी जद्दोजहद के बाद बुधवार शाम राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता भेज दिया। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार अब येदियुरप्पा गुरुवार सुबह 9:30 पर सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि राजभवन ने शपथ ग्रहण को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

खबरों के मुताबिक राज्यपाल ने येदियुरप्पा को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 21 मई तक का समय दिया है। खबर है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शामिल नहीं होंगे।

इससे पहले बुधवार को ही भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से येदियुरप्पा को विधायक दल का नेता चुना। येदियुरप्पा ने कहा, “मैंने राज्यपाल से जल्द से जल्द मुख्यमंत्री के रूप में मुझे शपथ ग्रहण करने की अनुमति देने का आग्रह किया है और राज्यपाल ने जल्दी ही उचित निर्णय लेने की बात कही है।” बाद में कर्नाटक से बीजेपी विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह 09.30 बजे येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कांग्रेस ने लगाए आरोप
कर्नाटक में भाजपा सरकार के गठन की खबर मिलने के बाद से कांग्रेस खेमे में हडक़ंप मच गया। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्यपाल द्वारा उठाए गए इस कदम को गलत बताया और कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending