Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कर्नाटकः 14 महीने बाद गिरी कुमारस्वामी की सरकार, येदियुरप्पा हो सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लंबे समय से कर्नाटक में चल रहा सियासी नाटक मंगलवार की शाम समाप्त हो गया। कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार 14 महीने के बाद फ्लोर टेस्ट में फेल हो गई।

कुमारस्वामी की सरकार गिरने के बाद भाजपा में सरकार बनाने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इसके लिए भाजपा विधायक दल की बैठक चल रही है।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सदानंद गौड़ा ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ही होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व पहले ही इस बारे में अपना मत स्पष्ट कर चुका है।

वहीं, भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने कहा कि हमारे साथ 105 विधायक हैं। सदन में हमारा बहुमत है। सरकार बनाएंगे। बागी विधायकों के इस्तीफे स्पीकर ने अभी स्वीकार नहीं किए हैं। आगे देखना है वे भाजपा के साथ आना चाहते हैं या नहीं।

मुख्यमंत्र पद की शपथ लेने के पूर्व बीएस येदियुरप्पा बुधवार सुबह बंगलूरू स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने संघ के वरिष्ठ नेताओं को राज्य में हो रहे सियासी हलचल की जानकारी दी।

 

प्रादेशिक

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को आया हार्ट अटैक, बैरक में मिले बेहोश

Published

on

Loading

बांदा। यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी को हॉर्ट अटैक आया है। मुख्तार अंसारी जेल में अपनी बैरक में बेहोश पाया गया। जल्द ही अस्पताल से मुख्तार अंसारी की रिपोर्ट जारी की जाएगी।

जेल की मेडिकल टीम ने उसके स्वास्थ्य का मुआयना करने के बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मुख्तार अंसारी की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

मुख्तार के वकील मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं और अभी तक प्रशासन ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि इसी महीने 27 तारीख की मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। सुबह होते-होते जब ये खबर आग की तरह फैली तो पता चला कि माफिया डॉन की हालत गंभीर है। उसे ICU में वेटिंलेटर पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। धीरे-धीरे मुख्तार के समर्थकों और परिवारीजनों को बांदा पहुंचना शुरू हो गया। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी, बेटा उमर अंसारी बांदा पहुंचे, लेकिन किसी को भी मुख्तार से मिलने नहीं दिया गया।

Continue Reading

Trending