Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केजरीवाल के साथ मंच पर नजर आए बीजेपी के ये दो बड़े नेता, 2019 चुनाव में आ सकता है सियासी भूचाल

Published

on

केजरीवाल

Loading

नई दिल्ली। नोएडा में शनिवार को हुई आम आदमी पार्टी की रैली में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ भाजपा के दो पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुध्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा मंच साझा करते नजर आए।

केजरीवाल

इस दौरान आप सुप्रीमो ने बीजेपी के दोनों बागी नेताओं को रिझाने में कोई कर नहीं छोड़ी। मंच से केजरीवाल ने कहा कि अगर दोनों नेता लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो पार्टी उनका दिल खोलकर स्वागत करती है। आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा ने हाल के दिनों में मोदी सरकार के फैसलों पर कड़ी आलोचना की थी जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे।

केजरीवाल ने रैली के दौरान कहा,  “कुछ दिन पहले यशवंत जी ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। सर, मैं कहना चाहता हूं कि आप जैसे अच्छे व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेंगे तो फिर कौन लड़ेगा। जनता चाहती है कि आप चुनाव लड़ें।”

गौरतलब है कि आप नेता संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा के समापन पर यहां ‘जन अधिकार’ रैली आयोजित की गई थी। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से पांच पर प्रभारियों की घोषणा कर दी है लेकिन दो सीटों पर घोषणा करना बाकी है ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी के दोनों कद्दावर नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending