Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अब कांग्रेस ने किया भारत बंद का एलान, मिला 21 पार्टियों का समर्थन

Published

on

भारत बंद

Loading

नई दिल्ली। साल 2014 में महंगाई के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने वाली बीजेपी अब खुद ही इससे घिरी नजर आ रही है। देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और इसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में भुनाने की पूरी कोशिश में है।

इसी को लेकर अब कांग्रेस भारत बंद की तैयारी कर रही है। सोमवार को देश की सबसे पुरानी पार्टी ने भारत बंद का एलान किया है। भारत बंद को लेकर अब कांग्रेस को विपक्षी दलों का समर्थन भी मिल रहा है।

बंद को लेकर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा बुलाए गए भारत बंद को अब विपक्षी दलों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होने बताया कि अब तक उन्हे 21 पार्टियों का समर्थन प्राप्त हो चुका है जिसमें डीएमके, लेफ्ट और एमएनएस भी शामिल हैं।

माकन ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चार साल में 211.7 प्रतिशत और डीजल पर 443 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ी है। उन्होंने कहा पहले कीमत 60 रुपए पहुंचने पर मोदी इसे आईसीयू में बताते थे, इस ताजा हालात पर वो क्या कहेंगे?

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending