Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

चांद पर ले जाकर एलियन ने कई बार किया गंदा काम, महिला ने बतायी पूरी घटना

Published

on

चांद

Loading

न्यूयॉर्क। अक्सर हमें कुछ ऐसी बाते सुनने को मिलती जिनको सुनने के बाद कानों को विश्वास नहीं होता। ऐसी ही एक खबर हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। एक महिला ने दावा किया है कि एलियन ने उससे कई बार दुष्कर्म किया है। महिला का कहना है कि एलियन ने उसे चांद पर ले जाकर दुष्कर्म किया था।

चांद

साभार इंटरनेट

यह महिला अमेरिकी एयरफोर्स के रेडार सिस्टम में ट्रैकिंग ऑफिसर है। महिला ने बताया कि ये सब सालों पहले की कहानी है, जब वो 25 साल की थी। इस महिला ऑफिसर का नाम नाएरा तेरेला आइस्ले है, जिसने अपने उन अनुभवों को बेहद डरावना और कटु बताया है। महिला का दावा है कि एलियन उसे कम से कम 8 से 10 बार चांद पर ले गए और उसके साथ रेप किया। इन एलियनों की शारीरिक बनावट इंसानों जैसी थी, जिनकी पूछें भी थी।

चांद

साभार इंटरनेट

नाएरा तेरेला आइस्ले आगे बताती हैं कि तब वो नवादा के तोनापा टेस्ट रेंज में तैनात थीं। वैसे, उन्हें उस समय के बारे में बहुत कम बातें याद हैं। नाएरा तेरेला आइस्ले ने दावा किया कि सबसे पहले उसे अजीब सी दवा देकर सिक्योरिटी गार्डों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जमीन के नीचे दबा दिया। जब उसे होश आया तो महिला ने खुद को चांद पर पाया।

फिर एलियन ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने आगे दावा किया कि एलियंस ने चांद पर उससे काम कराया और अपनी इलेक्ट्रॉनिक मशीनों को भी चलाने का दबाव डाला। इन एलियनों में एक ग्रे रंग का एलियन था। बाद में नाएरा तेरेला ने बताया कि उसे इस बारे में ज्यादा कुछ याद नहीं क्योंकि एलियंस ने उनकी मेमोरी मिटा दी थी।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending