Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

पृथ्वी के बाहर मिली जीवन की संभावना, इस ग्रह पर वैज्ञानिकों को मिले एलियन के सबूत

Published

on

एलियन

Loading

नई दिल्ली। लोगों की दिलचस्पी अक्सर ये जानने में रहती है कि पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर भी जीवन है या नहीं। वैज्ञानिक दूसरे ग्रहों पर लगातार शोध करते आए हैं। अब इस रिसर्च पर वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है। वैज्ञानिको ने एक अध्ययन में पाया है कि पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र पर एलियन हो सकते हैं।

अध्ययन में यह भी सामने आया है कि करीब दो अरब साल पहले इस ग्रह पर पानी मौजूद था। अध्ययन से यह बात साफ हो गई है कि मंगल से कई करोड़ वर्ष पहले शुक्र पर रहने लायक वातावरण था। वैज्ञानिकों के एक अनुमान के मुताबिक अब तक शुक्र पर शूक्ष्म जीव भी विकसित हो गयी होंगी। कैलिफोर्निया स्टेट पॉलीटेक्निक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राकेश मोगुल कहते हैं, पृथ्वी पर विपरीत परिस्थितियों में भी सूक्ष्म जीव पनप रहे हैं, तो शुक्र पर भी ऐसा हो सकता है।

बादलों के बीच हो सकता है जीवन

पुराने शोधों में भी सामने आया है कि अम्लीय वातावरण में जीवन संभव हो सकता है। इनमें विकसित हुए सूक्ष्म जीव कार्बन डाईऑक्साइड ग्रहण कर सल्फ्यूरिक एसिड (एच2एसओ4) उत्पन्न करते हैं। ठीक उसी तरह शुक्र के बादलों और अम्लीय वातावरण में कार्बन डाईऑक्साइड के साथ सल्फ्यूरिक एसिड पानी की बूंद के रूप में मौजूद है।

1962 और 1978 के बीच शुक्र के अध्ययन के लिए हुए विभिन्न अभियानों में सामने आया कि ग्रह की सतह का तापमान 450 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। साथ ही अम्‍लीय वातावरण भी इंसानी जीवन के लि घातक है, इसके बावजूद अगर कोई जीवित रह गया तो वहां के सघन वातावरण का दवाब शरीर का चूरा बना देगा।

जाहिर है ऐसी स्थिति में जीवन का विकास असंभव है, लेकिन इसके वायुमंडल के बीच वाले हिस्से यानी 40 से 60 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच में सूक्ष्म जीव उत्पन्न हो सकते हैं। साथ ही शुक्र के बादलों पर सल्फ्यूरिक एसिड और प्रकाश सोखने वाले कणों से बने काले धब्बे भी मिले हैं।

प्रकाश सोखने वाले बैक्टीरिया धरती पर भी पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है, ये सूक्ष्म जीव शैवाल की तरह के भी हो सकते हैं। इनके बारे में अधिक जानने के लिए बादलों के नमूनों की जरूरत होगी। बहरहाल शुक्र से जुड़ी इस रोचक जानकारी ने अंतरिक्ष में जीवन की संभावना का नया अध्याय खोल दिया है।’

होटल में अपनी ही रिश्तेदार से जबरदस्ती संबंध बना रहा था युवक, तभी अचानक हुआ ऐसा हादसा…

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending