Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पत्नी सुनीता ने पढ़कर सुनाया केजरीवाल का मैसेज, ‘ऐसी कोई जेल नहीं जो मुझे सलाखों के पीछे रख सके’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान सुनीता ने पति केजरीवाल का वह संदेश जनता के सामने पढ़ा, जो उन्होंने जेल से भेजा है। सुनीता ने कहा कि करोड़ों लोगों की दुआएं केजरीवाल के साथ हैं। दिल्ली के लोग मंदिर जाकर केजरीवाल के लिए दुआ मांगें। केजरीवाल ने अपना हर वादा निभाया है। केजरीवाल बहुत मजबूत हैं और लोहे के बने हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि मेरे जेल जाने से समाज कल्याण और जन कल्याण का काम नहीं रुकना चाहिए। बीजेपी वालों से नफरत मत करो। वे हमारे भाई-बहन हैं। मैं जल्द ही वापस आउंगा।’

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘भारत के अंदर और बाहर कई ताकतें हैं जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सतर्क रहना होगा, इन ताकतों को पहचानना होगा और उन्हें हराना होगा। दिल्ली में महिलाएं सोच रही होंगी कि केजरीवाल सलाखों के पीछे हैं। कौन जानता है कि उन्हें 1000 रुपये मिलेंगे या नहीं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा करें। ऐसी कोई जेल नहीं है जो उसे लंबे समय तक सलाखों के पीछे रख सके। मैं जल्द ही बाहर आऊंगा और अपना वादा निभाऊंगा।’

नेशनल

कांग्रेस ने कर्नाटक को अपनी लूट का एटीएम बना दिया है: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बागलकोट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक चुनावी सभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है। यह आपका वोट ही है सब साकार करने में मदद कर सकता है। हमारा संकल्प भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है। मोदी का विजन क्लियर है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की तरक्की के लिए दिन रात काम करना पड़ता है। ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव आत्मनिर्भर भारत की सिद्धि का चुनाव है। हमारा संकल्प है कि आने वाले कुछ सालों में भारत विश्व की टॉप थ्री इकॉनोमी बने।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम भारत को मैन्युफेक्चरिंग हब बनाएं। हम भारत को स्किल सेंटर बनाएंगे। ये संकल्प वैकेशन गुजारने वाले पूरा नहीं कर सकते, मौज मस्ती में जिंदगी गुजारने वाले ये काम पूरा नहीं कर सकते। इसके लिए तो विजन चाहिए और विजन के लिए जिंदगी चाहिए खपाने के लिए। जब विजन के लिए जीवन खपाते हैं और जब एक लक्ष्य को लेकर 24×7 दिन रात काम करते हैं तब जाकर के संकल्प सिद्ध होते हैं इसलिए मोदी का विजन भी क्लियर हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिस कांग्रेस का एक मात्र काम सरकार में रहते हुए देश को लूटना है, उसे क्या आप इतने बड़े देश की जिम्मेदारी दे सकते हैं? पीएम मोदी ने जनसभा से पूरा कि जिस कांग्रेस का इतिहास देश को लूटने का रहा है क्या ऐसी कांग्रेस के हाथ में अब हम इतना बड़ा देश दे सकते हैं क्या? कांग्रेस ने 60 साल के अपने शासन में जो उनकी पहचान बनी है वो उनके पापों के कारण बनी है। कांग्रेस पार्टी ने यहां कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना दिया है।

पीएम ने कहा कि इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया। हालत ये हो गई है कि विधायकों मिलने वाली विधायक निधि का पैसा तक समय से नहीं मिल पा रहा है। यहां के सरकारी कर्मचारी मैं आपको अंदर की बात बताता हूं क्योंकि भारत सरकार के पास इनकी अंदरूनी जानकारियां होती हैं। मैं आपको चेतावनी और चौकाना चाहता हूं कि वो दिन दूर नहीं है जब कर्नाटक सरकार यहां के सरकारी मुलाजिमों को पैमेंट तक नहीं दे पाएगी। आपके बच्चे भूखे मर जाएं, ऐसे स्थिति ये लोग पैदा करके रखेंगे।

Continue Reading

Trending