Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रेप के आरोपी पति को सजा दिलवाने के लिए ऐसी जिद पर अड़ी पत्नी

Published

on

Loading

कठुआ। जनपद में आठ वर्ष की बच्ची से पहले बलात्कार और फिर उसकी हत्या के कथित मुख्य साजिशकर्ता राजस्व विभाग के एक पूर्व अधिकारी की पत्नी भी मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी के चार रिश्तेदार 31 मार्च से आमरण अनशन पर थे और स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 60 वर्षीय अधिकारी सांजी राम की पत्नी भी आज आमरण अनशन पर बैठ गयी हैं।

आगे अधिकारी ने बताया कि राम की पत्नी दर्शना देवी (53) के साथ सुरिश्ता देवी (45), विद्या देवी (70) और विष्णु देवी (66) ने अस्ताल ले जायी गईं महिलाओं का स्थान लिया। वे ‘निष्पक्ष जांच’ के लिए मामले को सीबीआई को भेजने की मांग कर रहे हैं।

रसाना वन से 17 जनवरी को लड़की का शव बरामद किया गया था। इससे एक सप्ताह पहले वह लापता हो गयी थी। राम को लड़की की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर देखा जा रहा है। पूर्व अधिकारी पर आरोप है कि बखरवाल समुदाय के लोगों को आतंकित कर उन्हें इलाके से भागने पर मजबूर करने के लिए कथित तौर पर यह साजिश रची।

आरोपी ने 20 मार्च को अपराध शाखा के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इससे एक दिन पहले राम के बेटे को यूपी से गिरफ्तार किया गया था। बीते माह की आठ तारीख को जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने जांच के लगभग पूरी होने की बात करते हुए सीबीआई जांच की मांग खारिज कर दी थी।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending