Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

एक सच जिसे आपसे हमेशा छिपाया गया: मुसलमान सूअर का मांस नहीं खाते, क्यों?

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हर धर्म की अपनी कुछ मान्यताएं होती हैं, रीती रिवाज़ होतें हैं। इन मान्यताओं और रीती रिवाजों के दो चेहरे होतें हैं। एक जो किताबों और ग्रंथों में लिखे हैं दूसरे जो लोगों की जुबां पर चढ़े हैं। इन दोनों पहलुओं में सच-झूठ का फ़र्क होता है। इसी तरह की एक मान्यता मुस्लिम संप्रदाय में है कि मुस्लिम सूअर का मांस नहीं खाते। लेकिन कई दंतकथा वाचक इसका खंडन करते हैं और जो कारण उन्हें पसंद आता है, वो इसके बदले में पेश करते हैं। इसलिए इसके पीछे की सच्चाई शायद अभी तक आपसे छिपी होगी। हम इस मान्यता का खंडन मंडन किए बिना इसकी सच्चाई आपको बताएंगे।

बात भारत की करें तो जिस तरह हिंदू धर्म में गाय का गोश्त खाना प्रतिबंधित है। ऐसे ही मुस्लिम लोगों में अल्लाह द्वारा सूअर का गोश्त खाना प्रतिबंधित है। इसका मुख्य कारण कुरान में लिखा है जिसके अनुसार आपको कुछ चीजें खाने की अनुमति है और कुछ चीजें खाना प्रतिबंधित है। सुअर एक गंदा जानवर है क्योंकि वह गन्दगी में रहता है। इसके साथ ही वह गंदी चीजें खाता है। जो इन्सानों के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। सूअर में बहुत सारी बीमारियां होती हैं। इसलिए उसका गोश्त नहीं खाना चाहिए।

आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसका फैसला लेने के लिए आप पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। हम सिर्फ प्राचीन मान्यताओं के आधार पर आपको जानकारी देते हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending