Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जब लालजी टण्डन नारे लगाती भीड़ को देखकर चौंक गए थे, क्योंकि सबसे आगे खड़े थे अटल

Published

on

Loading

लखनऊ। वर्ष 1977 में अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य की तरह काम किया है।1980 में वो भाजपा के अघ्यक्ष भी बने। वर्ष 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए उत्तर प्रदेश में हुए आम चुनाव में वो लखनऊ से प्रत्याशी होकर निर्वाचित हुए। सन् 1962-67 और 1986-91 के दौरान वो राज्यसभा के सम्मानित सदस्य भी रहे।

आज अटल जी हमारे बीच नहीं हैं। लखनऊ से अटल को खास लगाव था। वो लखनऊ ही है जहां से अटल जी लगातार पांच बार सांसद रहे। ऐसे में हर तरफ सिर्फ अटल से जुड़े किस्से सुनाए जा रहे हैं। ऐसे में एक किस्सा वो भी है जब लाल जी टंडन के लिए नारे लगाती भीड़ में अटल जी भी शामिल थे। जिसे देखकर लालजी टंडन भी चौंक गए थे।

लालजी टंडन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री थे और अटल जी लखनऊ से सांसद थे। गनेशगंज इलाके में पं0 दीन दयाल उपाध्याय स्मारक के लिए भूमि तलाशी गई। कुछ लोगों ने उस पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था। किसी तरह उसे खाली कराकर भूमि पूजन के लिए टंडन जी ने अटल जी को आने के लिए मना लिया। अटल जी आए और भूमि पूजन किया।

कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद कुछ कार्यकर्ता लालजी टण्डन के लिए भी नारा लगाने लगे तो लालजी टंडन ने थोड़ा झेंपते हुए अटल जी की ओर देखा तो पाया नारा लगाने वालों में अटल जी भी थे। वह कह रहे थे, “टण्डन जी संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं।”

आज अटल जी के जाने से पूरा देश और खासकर लखनऊ गहरे शोक में है। न सिर्फ लखनऊ बल्कि पूरा देश अटल जी जैसे जननेता और कवि को कभी भुला नहीं पाएगा। ‘आज की खबर’ भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अश्रुपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित करता है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending