Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अटल बिहारी वाजपेयी को नहीं किसी और को काजोल ने दी श्रद्धांजलि हुई ट्रोल

Published

on

Loading

पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजेपयी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और कल शाम करीब 5 बजे उनका निधन हो गया। जिसके बाद पूरे देश में एक शोक की लहर दौड़ गयी। सियासत से सिनेमा तक हर इंसान दुःख व्यक्त कर रहा है। उधर अमेरिकी की रिस्पेक्ट और चर्चित गायिका गंभीर बीमारी से जूझ रही अरीथा फ्रैंकलिन का गुरुवार को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

साभार – इंटरनेट

सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों के साथ-साथ सियासत से सिनेमा तक सभी ने अटल को किसी न किसी माध्यम से अलविदा कहा। भारत की जनता जिन लोगों को लेकर भावुक रहती है उनमें से एक अटल बिहारी वाजपेयी जी भी थे। अब फिर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विटर पर ट्रोल की जा रही हैं और वो हैं मशहूर फिल्म एक्ट्रेस ‘काजोल’।

काजोल ने अपने ट्विटर हैंडल से अटल बिहारी वाजपेयी जी के बजाए अमेरिकी की सिंगर अरीथा फ्रैंकलिन को दे डाली, अब बस इतने में हिंदुस्तान की जनता उनसे नाराज हो गई और उन्हें खरी खोटी सुना दी। काजोल ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह बात लिखी कि अरीथा फ्रैंकलिन पावरहाउस …. उनके गाने और आवाज़ से जुड़ी कई यादें! RIP। इसपर काजोल को कई लोगों ने खरी खोटी सुना दी।

एक शख्स ने कहा “मैम अटल जी को भी एक श्रद्धांजलि दी देती तो भी ट्विटर फ्री ही रहता।” फिर क्या था काजोल को कई लोगों ने दुहाई दे डाली और बहुत कुछ कह दिया। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अरीथा फ्रैंकलिन के निधन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य दिग्गज हस्तियों ने पॉप गायिका अरीथा फ्रैंकलिन के निधन पर शोक जताया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending