Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मूत पीने वाले और बकरे का कच्चा लिंग खाने वाले डिस्कवरी के बियर ग्रिल्स आम दिनों में क्या खाते हैं?

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं तो आप एक शख्स से खासी नफरत करते होंगे, नाम है बियर ग्रिल्स। बियर जंगलों में जाते हैं और कुछ भी खा लेते हैं। बियर ग्रिल्स डिस्कवरी चैनल के बहुत बड़े एंकर रह चुके हैं। टीवी जगत में उनकी पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है।

बियर ग्रिल्स बचपन में नॉन वेज नहीं खाते थे। जंगल में रहने के दौरान बियर नॉन वेज खाने लगे थे। बियर ग्रिल्स टीवी सीरीज “Man vs. Wild” से पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गए थे। बियर कराटे में ब्लैक बेल्ट जीत चुके हैं। वो ईसाई धर्म को फॉलो करते हैं। उनकी पत्नी का नाम सारा है और उनके तीन बच्चे हैं। बियर ग्रिल्स ने ब्रिटिश स्पेशल एयर सर्विस में 3 साल तक नौकरी की है। बियर ग्रिल्स बहुत सी खतरनाक जगह पर जा चुके हैं। जहां पर पहले कोई इंसान नहीं गया। बियर ग्रिल्स जंगलों में जाते समय अपने परिवार की फोटो जूतों में रख कर ले जाते हैं।

बियर ग्रिल्स अपना मूत पीने और मरे हुए जानवरों का दिल खाने के शौकीन हो चुके हैं। बियर ग्रिल्स ने बकरे के कच्चे अंडकोष भी खाए हैं। बियर ग्रिल्स शूटिंग से आने के बाद पेट के कीड़े मारने की दवाई खाते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending