Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बीते तीस वर्षों में दुनिया में दूसरी बार ऐसा हुआ जब किसी देश की प्रधानमंत्री मां बनी

Published

on

Loading

बीते 30 वर्षों में दुनिया की वह ऐसी पहली नेता हैं, जिन्होंने संवैधानिक पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म दिया है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (37 वर्ष) ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया।

सीएनएन के मुताबिक, अर्डर्न ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि दोपहर 4.45 मिनट पर बेटी को जन्म दिया, जिसका वजन 3.31 किलोग्राम है।

उन्होंने कहा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। ऑकलैंड सिटी अस्पताल की अद्भुत टीम का आभार।”

जेसिंडा अर्डर्न को इससे पहले दिन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अर्डर्न अक्टूबर 2017 में देश की प्रधानमंत्री बनी थीं और उन्होंने जनवरी में इंस्टाग्राम के जरिए अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।

इससे प​हले पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो वर्ष 1990 में प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए मां बनी थी। (इनुपट आईएएनएस)

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending