Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

40 साल के शख्स ने 12 साल की लड़की को कर दिया प्रेग्नेंट, जब रिपोर्ट आई सामने तो डॉक्टर…

Published

on

प्रेग्नेंट

Loading

नई दिल्ली। बाल विवाह के बारे में आपने अक्सर सुना होगा। आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ये मामला ऐसा है कि शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। एक शख्स 40 साल के शख्स ने 12 साल की अपनी पत्नी को प्रेग्नेंट कर दिया। पति जब लड़की को डॉक्टर के पास ले गया तो जांच करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए।

प्रेग्नेंट

डॉक्टर लड़की को देखकर यह समझ नहीं पा रहे थे कि वह किस तरह महज इतनी छोटी उम्र में प्रेग्नेंट हो गई। आपको बता दें कि यह मामला चीन का है। यह मामला जिस किसी के भी जानकारी में आ रही है तो वह सुनकर हैरान रह जा रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की अपने अधेड़ उम्र के पति के साथ रुटीन टेस्ट के लिए अस्पताल पहुंची। जब मामला अधिकारियों के संज्ञान मे आया तो आदमी ने बताया की उसकी पत्नी की उम्र 20 साल है। लड़की तीन महीने की गर्भवती है। आदमी की बातों पर डॉक्टरों को भी यकीन नही हुआ।

लड़की के प्रेग्नेंट होने से डॉक्‍टर हैरान पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की तो वो कुछ बोल नही पाई। क्योंकि उसे चीनी भाषा का ज्ञान नही है। लड़की के पास से पुलिस को कोई चीनी आईडेंटिटी प्रूफ नही मिला है।

शुरुआती जांच मे यह मामला पुलिस को ह्यूमन ट्रेफिकिंग का लग रहा है। लड़की को तस्करी के जरिए चीन लाया गया है। लड़की किसी दूसरे देश की है। इस घटना से डॉक्‍टर अभी भी हैरान हैं। डॉक्‍टरों को यह बात गले नहीं उतर रही है कि कैसे कोई 40 साल का आदमी 12 साल की लड़की को प्रग्‍नेंट कर सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending